
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी चौथी पारी के लिए चुनावी रणभूमि में जाने को पूरी तरह तैयार है। वहीं कांग्रेस पार्टी डॉ. रमन सिंह सरकार के जनहित के कार्यों से बौखला गई है। डॉ. रमन सिंह की सरकार लगातार रोज नई-नई जनहित के निर्णय ले रही है। गांव, गरीब और किसानों के हक में लगातार लिये जा रहे निर्णयों से कांग्रेस पार्टी खुद को असहाय सा महसूस करने लगी है। कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा सरकार के निर्णयों का कोई विकल्प नहीं है। कांग्रेस पार्टी के पास छत्तीसगढ़ को लेकर कोई विजन नहीं है।
कांग्रेस पार्टी डॉ. रमन के जनहित के कार्यों से बौखला गई है
भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को षडयंत्रकारी करार देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से विस चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के जनहितकारी निर्णयों से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हताश और निराश हो गयी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के जो बयान लगातार आ रहे हैं उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जाने से पहले ही हार स्वीकार चुकी है।
शहरी मरीजों से लेकर आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार के जितने भी कार्य इन 15 वर्षों में किये हैं उसका कोई जवाब कांग्रेस पार्टी के पास नहीं है। एक तरफ से देखा जाय तो कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो गयी है।
ये खबर भी पढ़ें- रायपुर : तेजी से बदल रही बस्तर की तस्वीर : डॉ. रमन सिंह
भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि गरीब, आदिवासियों, किसानों के लिए डॉ. रमन सिंह की सरकार ने अनेक कार्य किये हैं। एक ओर जहां गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की चिंता की जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की सरकार संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं की भी व्यवस्था कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी झूठी और तथ्यविहीन बातों को लेकर दुष्प्रचार करने में लगी है। 2018 के चुनाव में प्रदेशवासी कांग्रेस पार्टी को समूल समाप्त करने की ठान चुकी है।
https://www.youtube.com/watch?v=apVuOLa0z-I