छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : स्टार प्रचारकों के साथ धुंआधार प्रचार में जूटी भाजपा

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, राज्य एवं केन्द्र के नेता छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चौथीबार भाजपा सरकार बनाने पूरे जोश और ताकत के साथ जुट गए है। भाजपा की चुनावी तैयारी जोरों पर है। भाजपा ने प्रथम चरण के विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चार केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, सुश्री उमा भारती, रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को एक साथ ग्रास रूट पर प्रचार के लिए उतार एक साथ सभी 18 सीटों पर धुंआधार आमसभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : भाजपा ने 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव और राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित किया। श्रीमती ईरानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे देश में विकास की मिसाल है। यह प्रदेश इस बात का प्रमाण है कि जनशक्ति, जनचेतना के साथ विकास की बुनियाद के साथ लोकतंत्र के ढांचे को मजबूत किया जा सकता है। राजनांदगांव में उन्होंने कहा कि पूरे राज्य का विकास तभी संभव है जब सत्ता का नही वरन् सेवा का अवसर भाजपा को मिले। उन्होंने पूछा कि आखिर क्या कारण था कि इस राज्य की जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार कर भारतीय जनता पार्टी को अवसर दिया। जवाब में मां भारती की सेवा से प्रस्फुटित पार्टी भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश में डॉ. रमन सिंह और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार सेवा के भाव को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता भाव से प्रलाप करने वाली कांग्रेस पार्टी स्वयं के कृत्यों से टूट रही है। जबकि सेवाभाव का परिणाम विकास के रूप में आपके समक्ष है। हमें विकास की निरंतरता के लिए केन्द्र और छत्तीगसढ़ दोनों ही चुनावों में भाजपा को चुनना होगा।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : भाजपा-कांग्रेस झूठ का पुलिन्दा – निर्मलकर

केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांकेर के सरोना, अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत पखांजूर और भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के लिए वोट करने की अपील करते हुए कहा कि आपके वोट से ही प्रदेश में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चौथी बार पुन: भाजपा की सरकार बनेगी और विकास की रफ्तार की गति और बढ़ेगी। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जानकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनने अग्रसर है। जबसे केन्द्र में भाजपा की सरकार आयी है विश्व भर में भारत का मानसम्मान बढ़ा है, उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पूरे देश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश था। रोज-रोज कांग्रेस के घोटाले सामने आते थे परन्तु आज साढ़े चार वर्षों में केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी मामले नहीं है। श्री यादव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गरीबों के दर्द को समझा है और उनके लिए कार्य कर रहे हैं। केन्द्रीय बजट 2018-19 में आदिवासी व अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए बजट को बढ़ाकर क्रमश: 56,615 करोड़ व 39,135 करोड़ रू किया गया। श्री यादव ने आगे बताया कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत की शरुआत भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई जिसमे गरीबो को 5 लाख रु तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के लिये प्रतिबद्ध सरकार है । साढ़े चार साल में 5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हो गए है। 2022 तक देश मे अत्यंत गरीबो की संख्या महज 3 प्रतिशत रह जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : रामदयाल उइके ने थामा भाजपा का दामन

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के पक्ष में प्रचार करने पहुंची । उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है छत्तीसगढ़ में आधुनिक विकास की हवा आयी है। डॉ. रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता के बीच में जनता के सेवक बनकर कार्य कर रहे हैं इसलिए भाजपा को हरा पाने का किसी माई के लाल में दम नही । सुश्री भारती ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनाव के समय में ही मंदिर की याद आती है। उन्होंने कहा भगवान सिर्फ दो चीजे ग्रहण करते है आपका प्रेम और अहंकार।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नारायणपुर के छोटे डोंगर, कोंटा एवं बस्तर के बकावण्ड सहित कोंडागांव पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए चौथी बार डॉ. रमन सिंह की भाजपा सरकार बनाने की अपील की । श्री मुंडा ने भाजपा को आदिवासी संस्कृति व धरोहर का सम्मान करने वाली पार्टी बताया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री लता उसेण्डी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे श्री मुंडा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को साकार करने मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का विशेष योगदान रहा है। भाजपा सरकार ने सदैव आदिवासियों के हित मे फैसले लिए हैं।

आदिवासी धरोहर व संस्कृति की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक नीतिगत फैसले लिए गए हैं। कोण्डागांव को जिला बनाने, मुख्यालय में जिला अस्पताल की सौगात, केशकाल में बाईपास निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सडक़े, ग्रामीण विद्युतीकरण, आवास योजना अंतर्गत पक्का मकान आदि कई प्रमुख विकास परख कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया गया है ।भाजपा का मूलमंत्र ही सबका साथ सबका विकास रहा है। भाजपा सबको साथ लेकर सबका विकास करना चाहती है। प्रधानमंत्री की योजना हर घर में बिजली पहुंचाने की है। जिले में एक भी घर ऐसा नहीं बचेगा जहां बिजली ना पहुंचाई जाए । शिक्षा ,स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत जरूरतें पूरी करना हमारी प्राथमिकता में है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button