Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : भाजपा ने 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम है। इससे पहले भाजपा ने पहली सूची में 78 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। दूसरी सूची में भी रायपुर उत्तर विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी का नाम नहीं है। इस तरह भाजपा ने प्रदेश के 90 सीटों में से रायपुर उत्तर की सीट छोडक़र 89 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें – एक बार फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार-सर्वे

भाजपा की जारी दूसरी सूची में प्रेम नगर से विजय प्रताप सिंह, रामानुजगंज से रामकिशुन सिंह, कोटा से काशी साहू, जैजैपुर से कैलाश साहू, सरायपाली से श्याम तांडी, बसना से डीसी पटेल, महासमुंद से पूनम चंद्राकर, बलौदाबाजार से केशु धुरंधर, संजारी बालोद से पवन साहू, गुंडरदेही से दीपक साहू एवं वैशाली से विद्यारतन भसीन को उम्मीदवार बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : गरिमा हीन आचरण कर रहे महंत: भाजपा

बसना और सरायपाली विधायकों की टिकट कटी: भाजपा की दूसरी सूची में बसपा और सरायपाली विधायकों की टिकट काट दी गई है। इस सूची में बसना से श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं सरायपाली से रामलाल चौहान को टिकट नहीं दी गई। उनके स्थानों पर क्रमश: डीसी पटेल एवं श्याम तांडी को टिकट दी गई है।

Advertisement Carousel