
रायपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर छग भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र तैयार कर लिया है। पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अमित शाह 4 तारीख को प्रदेश प्रवास के दौरान संकल्प पत्र को जारी करेंगे। उक्त जानकारी आज पत्रकारवार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव एवं संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से दी।
उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को भाजपाध्यक्ष अमित शाह का प्रदेश आगमन हो रहा है। वे यहां भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र जारी करेंगे। पार्टी का संकल्प पत्र बन कर तैयार है। उन्होंने कहा कि निश्चय ही इस संकल्प पत्र में प्रदेश को विकसित राज्यों में शुमार करने का विजन भाजपा जनता के बीच रखेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 4 नवंबर श्री शाह प्रदेश के खुज्जी, कोंडागांव और खैरागढ़ में पार्टी के विशाल सभा को संबोधित करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=HKG3tGZKqfg