छत्तीसगढ़बालोदरायपुर

रायपुर : बालोद जिले में पहुंचने वाली विकासयात्रा की तैयारियों का बृजमोहन ने लिया जायजा

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की विकास यात्रा आगामी 23 मई को बालोद जिले में प्रवेश कर रही है। जिसकी तैयारियों का जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्रीबृजमोहन अग्रवाल ने आज जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सभा स्थलों, विभिन्न स्वागत स्थानों का निरीक्षण भी किया। कोई कमी-कमजोरी न रह जाये इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित कलेक्टर,एसपी सहित विभिन्न विभागीय अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जानकारी के मुताबिक विकास यात्रा में अपने विकासरथ पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह 23 मई को ग्राम कोचवाही पहुंचेंगे। जहां पर वे सभा को संबोधित करेंगे। पश्चात वे जगतरा,बालोद गहन, पुरूर में भी संक्षिप्त सभाओं में जनता से रूबरू होंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सभा स्थलों, विभिन्न स्वागत स्थानों का निरीक्षण भी किया

निरीक्षण के दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री निरंजन सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष लेखराम साहू,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, महामंत्री कृष्णकांत पवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा, भाजपा कोषाध्यक्ष मोहन जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रतिभा चौधरी, मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी साहू , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बालोद राकेश यादव, जनपद अध्यक्ष दयानंद साहू, जनपद अध्यक्ष गुरु डामेश्वरी साहू, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रभाकर बाघमार,जि़ला प्रचार प्रसार प्रमुख दानवीर साहू, महामंत्री युवा मोर्चा महामंत्री नरेश साहू, केंद्रीय देवांगन,संजय साहू नंदकिशोर शर्मा, ईश्वर प्रकाश साहू, सुशीला साहू आदि उपस्थित थे।

बृजमोहन ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक?

पुरूर के ग्राम मिर्रीटोला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कृषि-सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी भजपा सरकार की विकास यात्रा का हमे भव्य स्वागत करना है। कोचवाही, बालोदगहन, जगतरा,पुरूर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों को विकास यात्रा के संबंध में अवगत कराते हुये उन्हें सभाओं में लाना सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों में सरकार ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी है। विकास चहुओर दिखता है। आज जब मुख्यमंत्री विकासयात्रा के माध्यम से जनता से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है, ऐसे में हम सभी कार्यकर्ताओं को इस विकास यात्रा को सफल बनाने जुट जाना है। उन्होंने कहा कि मोटर साईकिल पर सवार 2 हज़ार भाजयुमों कार्यकर्ता विकासरथ की आगवानी करेंगे। उन्होंने बताया कि 24 मई को गुण्डरदेही विधानसभा के अर्जुन्दा नगर में भी विकासयात्रा होगी। जहां भी मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह विभिन्न विकासकार्यों की शुरुआत करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button