देशबड़ी खबरें

छग: प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल, रेणु जोगी को झटका

रायपुर,  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल किया गया है। आदिवासी नेता रामदयाल उईके और शिवकुमार डहरिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, वहीं उप नेता प्रतिपक्ष के पद से श्रीमती रेणु जोगी को हटाकर उनके स्थान पर कोंटा के विधायक कवासी लखमा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष पर पर भूपेश बघेल तथा विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष के पद पर टीएस सिंहदेव को यथावत रखते हुए अन्य कई पदों पर बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें आदिवासी नेता रामदयाल उईके और शिवकुमार डहरिया को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं टीएस सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमती रेणु जोगी को बड़ा झटका देते हुए उन्हें पद से हटाते हुए उनके उनकी जगह पर कोन्टा विधायक कवासी लखमा को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अनुशासन कमेटी में बोधराम कंवर चेयरमैन बनाया गया है। इस कमेटी में देवती कर्मा, बदरुद्दीन कुरैशी, रामपुकार सिंह, पीआर खुंटे सदस्य होंगे।
इसी प्रकार पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाकर संगठन में संतुलन बनाने की कोशिश की है। श्री महंत के अलावा कमेटी में भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, रामदयाल उईके, मनोज मंडावी, देवती कर्मा, धनेंद्र साहू, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, सत्यनारायण शर्मा, रूद्र गुरू, चिंतामणि महाराज, अमितेश शुक्ला, ताम्रध्वज साहू को भी शामिल किया गया है।
पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को छग प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है, वहीं टीएस सिंहदेव को प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र के अध्यक्ष बनाए गए है। इसी प्रकार वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे को योजना-रणनीति कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button