रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का दौरा कार्यक्रम

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज निजी हेलीकाप्टर से 10.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड से प्रस्थान कर 11.30 बजे केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे विश्रामपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : डॉ. रमन सिंह ने किया अपना नामांकन पत्र जमा
दोपहर 2 बजे बीजापुर से प्रस्थान कर चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहण्डीगुड़ा में दोपहर 2.30 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.15 बजे लोहण्डीगुड़ा से प्रस्थान कर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अलनार में दोपहर 3.30 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री सिंह 4.15 बजे अलनार से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड पहुंचेंगे।
रायपुर : खुराना को कौशिक ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल मदनलाल खुराना के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निष्ठावान स्वयंसेवक के रूप में उनकी ख्याति थी ।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : गरिमा हीन आचरण कर रहे महंत: भाजपा
और भारतीय जनसंघ व भाजपा की विकास यात्रा में उनका मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत होता था। उनके निधन से देश ने एक सच्चा जननायक और कुशल शासक खो दिया है। भाजपा के लिए यह अपूरणीय क्षति है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने के खुराना शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए परमेश्वर से मृतात्मा की चिरशांति की प्रार्थना की है।