छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : कांग्रेस का स्थापना दिवस कल

रायपुर : अत्यंत हर्ष का विषय है कि, आगामी 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 134वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी हम समस्त कांग्रेसजन 28 दिसंबर 2018 (शुक्रवार) को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है। देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन करें।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : नान घोटाले का जिन्न फिर आने वाला है बाहर!

साभ ही, स्थानीय सुविधा एवं आवश्यकतानुरूप आप अन्य कार्यक्रम भी आयोजित कर करते है। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयुआई को इसमें पूरी तरह संबध्द करने के निर्देश दिये गए हैं। सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी को अपने-अपने स्तर पर कांग्रेस स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाने के पश्चात उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करने को कहा गया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button