
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मंत्रियों की संख्या बढ़ाए जाने पर भाजपाई द्वारा की गई टिप्पणी पर कड़ा प्रहार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग किया जाना असंवैधानिक और गलत कैसे है? भाजपा के लोग इस पर खुली बहस करें और बताएं कि संविधान के परे जाकर संसदीय सचिवों की नियुक्ति किसने की थी?
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : भाजपा का स्मकण यात्रा महज नौटंकी : कांग्रेस
पीसीसी प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के आरोपों पर प्रहार करते हुए कहा कि संविधान के विपरीत जाकर संसदीय सचिवों की नियुक्तियां भाजपा सरकार ने की थी। सरकारी खजाने की करोड़ों रूपए का बंदरबाट किया गया। संविधान से परे जाकर रेवड़ी बांटने की तरह संसदीय सचिव का पद बांटने वाले अब संविधान की दुहाई दे रहे हैंं। कांग्रेस को संविधान के दायरे में रहकर मंत्रियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रही है, इसलिए कांग्रेस सरकार के मुखिया ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मंत्रिमंडल की संख्या में विस्तार की मांग की है। प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग करना अनुचित कैसे हो गया ? भाजपा के नेता पहले तो यही बताएं।