छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : डॉ.रमन सिंह बने बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रायपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अमित शाह ने डॉ.सिंह के अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में तीनों ही नेताओं के नेतृत्व में भाजपा को छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश तथा राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा था किंतु आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तीनों ही नेताओं को पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button