छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंरायपुर

रायपुर : चार माह के भीतर कांकेर जिले में शतप्रतिशत घरों में होगी रोशनी-मुख्यमंत्री

रायपुर :  मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रदेशव्यापी विकास यात्रा 2018 के दौरान बुधवार को कांकेर जिले के दुर्गकोंदल में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। डा. सिंह ने अपने संबोधन में जिले की जनता से वादा किया कि आगामी चार माह के अंदर जिले के शत-प्रतिशत घरों में बिजली पहुंचा दी जाएगी ताकि एक घर भी अंधेरा ना हो। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस को विकास नहीं दिखना। वे विकास ढूंढने निकले है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले तक कांग्रेस 55-60 साल तक देश में राज की है।

कांग्रेस पर जमकर हमला बोला

लेकिन देश के गरीबों के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। आज जब हम गरीबों के लिए कर रहे है तो उन्हें इससे भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और 2003 से पहले कांग्रेस के करीब 60 साल के कार्यकाल में प्रदेश की स्थिति का आकलन दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरी किताब को अगर कोई कांगे्रसी पढ़ ले तो वह भी जीवन में कभी कांग्रेस को वोट नहीं देगा। डा. सिंह ने यहां की जनता से अपील की कि वे भी इस किताब को पढ़े और कांगे्रस के लोगों को भी पढ़ाये ताकि उन्हें समझ में आ जाये कि कांग्रेस ने 60 साल तक आखिर क्या किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button