Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : पीएम दौरे की तैयारियों का मंत्री मूणत, पांडेय ने लिया जायजा

रायपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुन: 14 तारीख को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। वे यहां भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री मोदी के कार्यक्रमों को लेकर राज्य के मंत्रियों से लेकर भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत और उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भिलाई में जयंती स्टेडियम से लगे मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।

भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

मंत्रीद्वय ने सभास्थल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। ज्ञात हो कि पीएम मोदी के भिलाई दौरे को देखते हुए उनकी सभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी खबरें पढें – रायगढ़ : सडक़ हादसे में बिलासपुर एडीजे की मौत, दो गंभीर