Raipur Police launches major crackdown on drug abuse, seizes over 20 kg of marijuana, arrests interstate smuggler

रायपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 20 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

दिनांक 07 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लालपुर ओवरब्रिज के नीचे, केनाल रोड स्थित कुष्ठरोग अस्पताल के पास एक चारपहिया वाहन में कुछ युवक गांजा रखकर उसकी डिलीवरी के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को आता देख वाहन में सवार दो आरोपी फरार हो गए, जबकि चालक को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु केशरवानी (29 वर्ष), निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग पैकेटों में 20.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.05 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ओडिशा के कालाहांडी से गांजा लाकर रायपुर और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन समेत कुल करीब 7.55 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में End-to-End जांच और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए तस्करी नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जाएगा।

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply