छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : गर्भवती माताएं बिना जांच के अस्पताल से न लौटे

रायपुर : कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने आज शाम यहां कालीबाड़ी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डो में जाकर मरीजों से बातचीत की और वहां दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण में पाया कि कई बार गर्भवती माताओं को ओपीडी का समय खत्म हो जाने से बिना जांच के ही घर लौटना पड़ जाता है ।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : चक्रवाती बारिश से उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

और इसके लिए फिर उन्हें दूसरे दिन आना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गर्भवती माताओं की जांच उसी दिन की जाए। कोई भी बिना जांच के लौटे न यह सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर ने कहा कि ओपीडी का समय खत्म होने के बाद भी उनकी जांच सुनिश्चित की जाए।

रपर

कलेक्टर ने कहा कि गांव-गांव से मितानिनें गर्भवती माताओं को जांच के लिए चिकित्सालय लेकर आती है, उनकी उसी दिन जांच होनी चाहिए।कलेक्टर ने इसके साथ ही कालीबाड़ी अस्पताल के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों से मिले और उनके रहने, खाने तथा दी जा रही दवाओं के बारे में जानकारी ली।

रायपुर : विस चुनाव मतदाताओं की फाइनल सूची का प्रकाशन कल

कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों के लिए चल रहे पोषण पुनर्वास केन्द्र का जायजा भी लिया और कहा कि निर्धारित संख्या के अनुरूप बच्चों को यहां नियमित रूप से रखा जाए। कलेक्टर ने डॉक्टरों की ओपीडी के निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.एस.के.तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.एस. शांडिल्य उपस्थित थे।
https://www.youtube.com/watch?v=uGauhU2uuf4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button