छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : लोक निर्माण मंत्री मूणत ने किया पांच करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर : लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने आज राजधानी रायपुर के तीन वार्डों में लगभग पांच करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। इनमें शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड में दो करोड़ 34 लाख रूपए, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में सवा करोड़ रूपए और रामसागर पारा वार्ड में एक करोड़ पांच लाख रूपए की लागत के सडक़, नाली निर्माण तथा बिजली और पेयजल संबंधी विकास कार्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : आधी रात अज्ञात कार सवारों ने की युवक की पिटाई

इस दौरान मूणत ने शहीद चुड़ामणी नायक वार्ड में उद्यान विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने यह भी बताया कि इस वार्ड में ही स्थित आमा तालाब का सौन्दर्यीकरण एक करोड़ चार लाख रूपए की राशि से किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री मूणत ने तीनों वार्डो में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजधानी रायपुर के समग्र विकास के लिए इसके हर एक वार्ड के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके तहत नागरिकों को सहजता से सुविधाओं की उपलब्धता के लिए वार्डो में सीसी रोड, बिजली, पानी तथा नाली निर्माण आदि से संबंधित कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है

उन्होंने शहर के विकास के लिए हो रहे कार्यों में नागरिकों को भी अहम भागीदारी निभाने के लिए आव्हान किया। मूणत ने इस दौरान लोगों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने वर्तमान में शहर के विभिन्न वार्डों में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत राशनकार्ड और श्रमिक कार्ड के लिए शिविरों के आयोजन और इनके वितरण के बारे में भी बताया।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=xQgpSkcqoV4

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबेे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर के वार्डो के विकास के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। इसे अच्छी पहचान देने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। इस दौरान कार्यक्रम को नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पार्षदगण मीनल चौबे, संध्या दिनेश शर्मा, दिलीप यदु तथा आशीष अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया और नगर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों की सराहना भी की। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोवर्धन खण्डेलवाल और पार्षदगण सूर्यकांत राठौर, सतनाम सिंह पनाग तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button