
रायपुर : महिलाओं का राजनीति में आना और मुकाम हासिल करना आज भी कठिन है। संघर्ष कर स्थान बनाना पड़ता है। राजनीति की राह पथरीली है जिस पर चलकर लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है। उक्ताशय के विचार भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने व्यक्त करते हुए बताया कि 5 अक्टूबर को भिलाई-चरौदा के दशहरा मैदान में महिलाओं का महासम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें हजारों की संख्या में बहनें पहुंचेंगी।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : अब कांग्रेस पर स्टिंग ऑपरेशन का साया
दोपहर तीन महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा का कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप परंपरागत भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारवार्ता में सुश्री पाण्डेय ने कहा कि चौथी बार प्रदेश में महासम्मेलन में आई बहनें मिशन 65 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शपथ लेंगी। महिलाओं के सहयोग से ही प्रदेश में चौथी बार हम भाजपा की सरकार बनाएंगे। राज्यसभा सांसद ने कहा कि राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी पहला दल है जिसने 33 प्रतिशत आरक्षण की शुरूआत की। महिलाओं में संघर्ष करने का माद्दा होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन तलाक खत्म करने का अध्यादेश संसद में लाकर महिलाओं के सम्मान में वृद्धि की है।
सुश्री पाण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गरीबी को भोगा है, देखा है इसलिए वे संवेदनशील हैं और आम भारतीय की पीड़ा से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पुन: सरकार बनेगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा ने धरातल पर अच्छा कार्य किया है और आगे भी इसे जारी रखेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को प्रत्याशी बनाए जाने के मुद्दे पर सरोज पाण्डेय ने साफ-साफ कहा कि जो बहनें जीतने लायक हैं उन्हें पार्टी विधानसभा चुनाव में अवश्य प्रत्याशी बनाएगी।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर: सरोज पांडेय राज्यसभा के लिए निर्वाचित
सरकार बनाना है इसलिए पार्टी हाईकमान प्रत्याशियों का चयन सोच-समझकर हीकरेगा। चौथी बार सरकार बनने पर मुख्यमंत्री उन्हें बनाए जाने की जानकारी मिलने पर वे खिलखिलाकर हंस पड़ीं और बोलीं पार्टी जिसे चाहे सीएम बना सकती है। वे पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, पार्टी जो आदेश देगी उसका वह पालन करेंगी। पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने एवं अन्य उपस्थित थें।