छत्तीसगढ़Crime

किशोरी से मौसा ने 3 साल तक किया दुष्कर्म, घर से भागी तो प्रेमी ने किया रेप

कोरबा : सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा की एक किशोरी 10 दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने जब केश की जाँच किया तो पता चला कि 41 वर्षीय मौसा द्वारा 3 साल से छेड़छाड़ करते हुए उससे दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देता था। किशोरी ने बताया कि वह 3 साल से मौसा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। लेकिन मौसा जब भी घर में सूनापन होता था उससे दुष्कर्म करता था। जिससे परेशान होकर वह घर से भागी थी।

कुआभट्‌ठा निवासी अपने प्रेमी तरूण राज चौहान से मिली। जो शादी करने की बात कहते हुए उसे हैदराबाद ले गया था। जहां उसने भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी तरूण को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी मौसा के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। शनिवार को सीएसईबी पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button