छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : बस्तर में आज डा. रमन सिंह करेंगे चार चुनावी सभा को संबोधित

रायपुर : मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह आज से भाजपा का प्रचारक अभियान शुरू कर रहे हैं। उनका आज बस्तर में चुनावी दौरा है। अपने सभाओं के माध्यम से डा. सिंह भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डा. सिंह आज बस्तर के चार विधानसभा सीटों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

राज्य में दूसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, लिहाजा पार्टी के रणनीतिकारों ने अब पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने नई रणनीति तेयार की है। इसी क्रम में डा. सिंह आज बस्तर में चुनावी सभाएं लेंगे। उनका कार्यक्रम कोंटा विधानसभा के दोरनापाल से शुरू होगा। यहां से वे दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गीदम आएंगे और इसके पश्चात बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बागमोहलाई में सभा को संबोधित करने के बाद नारायपुर विधानसभा केे मदपाल में चुनावी सभा को संबोधित करने के पश्चात देर रात तक रायपुर लौट आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button