छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

रायपुर : भादो कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे होने के साथ ही कृष्ण जन्म की तैयारियां शहर के मंदिरों में शुरु हो गई है। राजधानी सहित प्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार कन्हैया के दर्शन के लिए लगी रही। भक्तों को कान्हा के जन्म का इंतजार है।

कृष्ण जन्म की तैयारियां मंदिरों में शुरु हो गई है

जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, सदर बाजार, टुरी हटरी में सुबह से श्रध्दालुओं का जमावड़ा कान्हा के दर्शन के लिए लाईन लगाये दिखा। अन्य मंदिरों में गोपाल मंदिर सदर बाजार, पुरानी बस्ती कृष्ण मंदिर कोटा, कुशालपुर, चंगोराभाठा, रावाभांठा बिरगांव, शंकर नगर, राजीव नगर, अवंति विहार सहित शहर के सभी कृष्णालयों में भक्तों का उत्साह कान्हा की विधिवत पूजा करते दिखा।

मंदिरों में भक्तों की कतार कन्हैया के दर्शन के लिए

लाईन में लोग हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की उदघोष करते दिखाई दिये। मंदिरों में आज श्री कृष्ण का लोक लुभावन श्रंृगार किया गया है। मोर पंख सहित नये वस्त्राभूषण एवं नये आभूषण पहनाकर कन्हैया लाल का आकर्षक श्रृंगार जवारहर नगर, समता कालोनी एवं इस्कान मंदिर अलोपी नगर टाटीबंध में दिखाई दिया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अवसर पर विभिन्न मंदिरों एवं समितियों द्वारा दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन मंदिरों में किया गया है।

shree krishna janmashtami wide hd wallpapers

ज्ञातव्य है कि द्वापर युग में मथुरा के अत्याचारी शासक कंस ने अपनी बहन देवकी एवं उनके पति को कारागार में डाल दिया था। आकाशवाणी के अनुसार कृष्ण जन्म ही कंस के अंत का कारण बताया गया था। जिसके चलते देवकी की 7 पुत्रियों की कंस ने जमीन में पटककर हत्या कर दी थी। आज ही के दिन रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को आधी रात 12 बजे कृष्ण जन्म होते ही चारों ओर मथुरा में खुशियों का माहौल बन गया था। भादो मास की बाढ़ ग्रस्त यमुना को पार कर नंदगांव से नंद बाबा ने मथुरा पहुंचकर कृष्ण को टोकरी में लेकर वापस नंदगांव पहुंचकर उनका पालन पोषण यशोदा मईया की देखरेख में किया था।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्यों पीछे हैं महिलाएं

तब से कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाये जाने की परंपरा भारत सहित विश्व में चली आ रही है। जेल में जन्म होने के कारण भगवान श्री कृष्ण सुदर्शन चक्र धारी द्वारा भगवत गीता में 18 अध्यायों के माध्यम से दिये गये संदेश से वे योगीराज कृष्ण के रूप में विख्यात हुए। मथुरा, वृंदावन एवं नंदगांव सहित पूरे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है।
https://www.youtube.com/watch?v=apVuOLa0z-I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button