Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

रायपुर : महिला संविदा कर्मी को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश

रायपुर : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इसके तहत संविदा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग में उप अभियंताओं के पदोन्नति के लिए सहायक अभियंता के पद को स्वीकृति दी गई। इसी तरह नाई समाज के उत्थान के लिए समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा।

कैबिनेट के निर्णय

मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को भी शासकीय महिला कर्मचारियों की तरह 180 दिनों का प्रसुति अवकाश की पत्रता होगी। यह अवकाश दो जीवित संतानों के उपरांत हुए प्रसव पर लागू नहीं होगा। इसके साथ ही ये अवकाश 180 दिवस अथवा संविदा नियुक्ति अविधि समाप्ति तक जो भी पहले हो के लिए होगी।

तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को एक बार के लिए डेढ़ माह तक की अवधि के लिए शिथिल किया जायेगा। जल संसाधन विभाग में उप अभियंताओं का सहायक अभियंता के पद पर पदोन्निति के लिए सहायक अभियंता के 505 संख्योत्तर पद की स्वीकृति दी गयी है।

नाई समाज के परंपरागत केश शिल्प के संरक्षण और उनके व्यवसाय के संवर्धन के लिए समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा।

यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=z7E1ayGyZLo

Advertisement Carousel