रमन सिंह ने कैबिनेट विस्तार से पहले दिया इस्तीफा,विस अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिंह ने इस्तिफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तिफा छत्तीसगढ़ के कैबिनेट विस्तार से पहले दिया है। जिसके बाद से तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। इस्तिफा देने की वजह उन्होंने खुद ही बताई है। दरअसल, रविवार को उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। लिहाजा, निर्वाचित होने से पहले रमन सिंह ने पार्टी की ये जिम्मेदारी छोड़ दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है- वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं, लेकिन पार्टी की ओर से मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। इसलिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे रहा हूं। बता दें की विधानसभा का शीत सत्र मंगलवार 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के बाद रमन सिंह ने कहा कि, मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है।शीतकालीन सत्र के पहले दिन सभी विधायकों की शपथ होगी। इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा।