Rishabh Pant will not play T20 World Cup? Why did the selectors ignore it?

ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप?,चयनकर्ताओं ने ​क्यों किया नजरअंदाज

खेल । इस समय क्रिकेट फैन्स आईपीएल 2024 के रोमांचक मुकाबलों का मजा ले रहे हैं। मगर इसी बीच टीtwenty वर्ल्‍ड कप 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टूर्नामेंट के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है। जिसमें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी जगह मिल सकती है। बता दें कि 30 दिसंबर 2022 की रात को ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे। इसके बाद वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे। मगर अब उन्होंने आईपीएल से वापसी की और धांसू अंदाज में रन बनाए हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान पंत ने लगातार दो फिफ्टी लगाई हैं। ऋषभ पंत अपनी फॉर्म दिखा रहे हैं और आगे देखेंगे कि वो कितने फिट रहते हैं, मगर फिलहाल वो ठीक नजर आ रहे हैं। टी twenty वर्ल्‍ड कप को ध्‍यान में रखते हुए कई प्‍लेयर्स पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर है। जिसमें से पंत भी एक हैं। बता दें कि इस साल टी twenty वर्ल्ड कप जून में अमेरिका और वेस्‍टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा। टी twenty वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम की कप्‍तानी रोहित शर्मा ही करेंगे। टूर्नामेंट के लिए इस महीने के आखिर में भारतीय टीम का ऐलान होगा। में

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply