छत्तीसगढ़
साव PWD, विजय शर्मा गृह विभाग और ओपी संभालेंगे वित्त विभाग, सूची वायरल
![साव PWD, विजय शर्मा गृह विभाग और ओपी संभालेंगे वित्त विभाग, सूची वायरल 1 sao-pwd-vijay-sharma-will-handle-home-department-and-op-will-handle-finance-department-list-goes-viral](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2023/12/sao-pwd-vijay-sharma-will-handle-home-department-and-op-will-handle-finance-department-list-goes-viral-780x440.jpeg)
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। इस बीच मंत्रियों के विभागों की सूची वायरल हो रही है। अभी तक इस लिस्ट को लेकर अफसरों की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। उनका कहना है कि लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।
![साव PWD, विजय शर्मा गृह विभाग और ओपी संभालेंगे वित्त विभाग, सूची वायरल 2 Sao PWD Vijay Sharma will handle Home Department and OP will handle Finance Department list goes viral](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2023/12/Sao-PWD-Vijay-Sharma-will-handle-Home-Department-and-OP-will-handle-Finance-Department-list-goes-viral.webp)
प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।