कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा : राजस्व निरीक्षक मंडल के पुनर्गठन हेतु दावा आपत्ति 24 जनवरी तक

कोरबा :; कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक द्वारा कोरबा जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल के पुनर्गठन हेतु राजस्व निरीक्षण मंडल प्रस्तावित किये जाने हेतु उद्घोषणा जारी किया गया है। प्रस्तावित राजस्व निरीक्षक मंडल पुनर्गठन के संबंध में आम नागरिक दावा-आपत्ति बुधवार 24 जनवरी सायं पांच बजे तक कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा कोरबा में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। प्राप्त दावा आपत्ति की सुनवाई 25 जनवरी 2018 को अपरांह तीन बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में की जायेगी। भू-अभिलेख शाखा कोरबा के अधिकारियों ने बताया कि इसकी उद्घोषणा संबंधी जानकारी एसडीएम कार्यालय कोरबा, कटघोरा, पोड़ीउपरोड़ा, तहसीलदार कार्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा एवं अधीक्षक कार्यालय कलेक्टर कोरबा के सूचना पटल (नोटिस बोर्ड) पर अवलोकनार्थ रखा गया है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button