देशबड़ी खबरें

युद्ध के संकेत ?, लद्दाख बॉर्डर पर हिंसक झड़प में भारत के 3 जवान शहीद, 5 चीनी सैनिक भी मारे गए

लद्दाख. भारत-चीन सीमा विवाद अब बड़े तनाव में तब्दील हो चुका है, जो आने वाले वक्त में और भी ज्यादा गहरा सकता है. दरअसल सोमवार रात लद्दाख की गालवन वैली में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस झड़प में भारत के एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए। जो कर्नल शहीद हुए, वे इन्फैंट्री बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर थे।

45 साल यानी 1975 के बाद भारत-चीन सीमा पर ऐसे हालात बने हैं, जब भारत के जवानों की शहादत हुई है। इस बार कोई गोली नहीं चली। सैनिकों के बीच पथराव हुआ। डंडों से एकदूसरे पर हमला किया गया। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में चीन के 5 सैनिक मारे गए हैं और 11 जवान घायल हुए हैं। चीन के अखबार द ग्लोबल टाइम्स ने ही इसे कन्फर्म किया है। हालांकि, हमारी सेना ने सिर्फ यही कहा है कि दोनों तरफ जवानों की जान गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button