मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
बड़ागांव हाइवे पर किसान तीन घंटे लगाएंगे जाम, हाइवे पर थम जाएगा ट्रैफिक

ग्वालियर : किसान आंदोलन कर रहे किसानों के संगठनों ने 6 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक हाइवे पर एक साथ ट्रैफिक जाम करने की घोषणा की है। आज शहर के बड़ागांव और रायरू हाइवे पर किसान प्रदर्शन कर रास्ता जाम करेंगे। पूरे देश में एक साथ यह आंदोलन हो रहा है। जिस कारण बड़े वाहनों के पहिए तीन घंटे के लिए थमे रहेंगे।
शनिवार को होने वाले जाम के लिए शुक्रवार को किसानों ने रिहर्सल भी की है। उन्होंने बड़ागांव हाइवे पर गणेशपुरा के पास पहुंचकर हाइवे जाम भी किया और नारेबाजी भी की। शनिवार को यहां बड़ागांव पर स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले जाम में फंस सकते हैं।