लाल समंदर से होर्मुज तक भारतीय नौसेना का खौफ: अमेरिकी और ईरानी बारूद के बीच शान से निकला भारत का ‘महा-टैंकर’!

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) इस वक्त दुनिया का सबसे खतरनाक इलाका बन चुका है, जहां अमेरिकी नाकेबंदी और ईरानी मिसाइलें आग उगल रही हैं। लेकिन इस भयानक बारूदी माहौल के बीच भारत ने समंदर में अपनी वो ताकत दिखाई है जिसे देखकर महाशक्तियां भी दंग हैं। पिछले 24 घंटों में एक भारतीय नाविक के हवाले से बेहद सनसनीखेज और भारत के गौरव को बढ़ाने वाली रिपोर्ट सामने आई है。
सोमवार और मंगलवार के बीच, जब अमेरिकी नौसेना ईरान पर बमबारी कर रही थी और ईरानी नौसेना जहाजों को बंधक बनाने की धमकियां दे रही थी, तब 20 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल से लदा एक भारतीय ‘वेरी लार्ज क्रूड कैरियर’ (VLCC) महा-टैंकर बिना किसी खौफ के होर्मुज की लहरों को चीरते हुए आगे बढ़ गया। ईरानी नौसेना के युद्धपोत इस भारतीय जहाज के करीब जरूर आए, लेकिन भारतीय नौसेना के कड़े संदेश और बैकअप के कारण किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वे भारत के इस विशालकाय तेल टैंकर को हाथ भी लगा सकें।
अमेरिकी सेना ने भी भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए विशेष निगरानी रखी। इस घटनाक्रम ने साबित कर दिया है कि खाड़ी के युद्ध में भले ही बाकी देशों के जहाजों पर मिसाइलें गिर रही हों, लेकिन भारत का तिरंगा समंदर में सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी बन चुका है। भारत ने बिना अपनी तेल आपूर्ति को प्रभावित होने दिए, इस वैश्विक संकट के बीच भी अपनी ऊर्जा सुरक्षा को पूरी तरह महफूज रखा है।



