तबलीगी जमात ने कराई छत्तीसगढ़ में कोरोना की वापसी ?, 7 नए मरीज मिले

रायपुर: (FourthEyeNew) कोरोना वायरस से मुक्ति की तरफ बढ़ रहे छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ की सरकार और इसके साथ ही संयम से घर में बैठी जनता की कोशिशों को एक तगड़ा झटका लगा है, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में कोरोना के 7 नये केस सामने आये हैं ।

ये खबर भी पढ़ें – कोरोना वायरस: जीरो संक्रमण की ओर छग का एक और कदम, अब महज एक मरीज शेष

ये सभी संक्रमित मरीज कटघोरा के बताये जा रहे हैं ।अब इन मरीजों को मिलाकर छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गयी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में एक कोरोना का और मरीज देर रात कटघोरा से ही मिला था । जिसके बाद बाद उस मरीज के संपर्क में आये अन्य लोगों के सैंपल भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था। खबर के मुताबिक 7 नये केस आने के बाद कोरबा में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें – 14 अप्रैल को लॉकडाउन हटाने से पहले प्रधानमंत्री को सीएम भूपेश बघेल ने दी ये सलाह

जिन लोगों के कोरोना पाजेटिव रिपोर्ट आयी है, उनमें 5 पुरुष और 2 महिला शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में अभी जितने भी कोरोना पाजेटिव केस हैं, वो सभी के सभी कोरबा के ही रहने वाले हैं। आज जिनकी रिपोर्ट पाजेटिव आयी है, वो कोरबा को कटघोरा के मस्जिद मोहल्ला के रहने वाले हैं।

नए केस आने के बाद अब छत्तीसगढ़ में कोरोनो संक्रमण मरीजों की संख्या 18 हो गई है, जिनमें से 9 स्वस्थ होकर अपने घरों में वापसी कर चुके हैं, जबकि 9 एक्टिव मरीजों की संख्या छत्तीसगढ़ में है.

 

Advertisement Carousel
4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18526

Leave a Reply