छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
मुख्यमंत्री ने खम्हरिया नाला पुल का किया लोकार्पण

रायपुर, 1 मार्च 2022



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से खम्हरिया नाला पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के तैयार हो जाने से आसपास के 25 गांवों की लगभग 50 हजार आबादी को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।