मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही आज से रात का पारा लुढ़केगा, ठंड बढ़ने की संभावना

ग्वालियर : रविवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़त के साथ 22.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़त के साथ 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही हवा का रुख दक्षिण से बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया है। इस कारण रविवार को लोगों ने सिहरन का अहसास किया।
सुबह कोहरा छाने के साथ रात का पारा लुढ़केगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। रविवार को दिन-रात का तापमान बढ़त के साथ दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। साथ ही हवा का रुख दक्षिण की बजाय उत्तरी हो गया है। इससे रात के तापमान में अगले 24 घंटे के दौरान गिरावट आएगी।