देशबड़ी खबरें

कोण्डागांव ; 3 लाख की ईनामी हार्डकोर महिला नक्सली गिरफ्तार

 कोण्डागांव :  छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिला पुलिस ने तीन लाख के ईनामी महिला नक्सली एलओएस सदस्य को गिरफ्तार किया है। मर्दापाल थाना क्षेत्र के छितपानी के जंगल से पकड़ाई महिला नक्सली आमदई एलओएस की सक्रिय सदस्य है। इस महिला नक्सली के खिलाफ आर्म्स एक्ट और सुरक्षा बलों पर अपने नक्सली साथियों के साथ हमला करने के साथ कई संगीन मामले दर्ज हैं।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि मर्दापाल थाना एवं डीआरजी बल की संयुक्त टीम द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग के लिए कुदूर, तुमड़ीवाल, हांदापाल, छितपानी की ओर रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान ग्राम छितपानी के जंगल में सर्चिंग के दौरान आमदई एलओएस की सक्रिय महिला नक्सली सदस्य बालमती कोर्राम उर्फ जनीला उम्र 21 वर्ष को छितपानी के जंगल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आमदई एलओएस महिला नक्सली पर शासन द्वारा तीन लाख का ईनाम घोषित है।
गिरफ्तार महिला नक्सली अपने माओवादी साथियों के साथ चार फरवरी 2015 को ग्राम हड़ेली के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में शामिल रही है। उन्होंने बताया, पकड़ी गई महिला से पूछताछ में काई नाम सामने आए हैं साथ ही नक्सली गतिविधियों की जानकारी मिली है।
  
 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button