देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
गणपति बाप्पा के आगमन के साथ ही शाहिर शेख और रुचिका के घर आई नन्ही परी

मुंबई/रायपुर। टीवी की दुनिया के मशहूर सितारे शाहिर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर के लिए गणेशोत्सव बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। दोनों के घर नन्ही परी आई है। शाहिर शेख ने रुचिका कपूर से कोर्ट मैरिज की थी। फेमस टीवी शो महाभारत से पॉपुलर हुए शाहिद शेख ने अभी तक इस खुशखबरी को अपने फैन्स से शेयर नहीं किया है लेकिन दोनों नन्ही परी के आने से बेहद खुश बताए जा रहे है।