छत्तीसगढ़रायपुर

पुलिस को देख मनचलों ने यूं बनाया बहाना, बोले बहन को लेने आए थे

रायपुर। गर्ल्स स्कूल और कॉलेज के बाहर बाइक पर बैठे रहने वाले कुछ मनचलों और मजनुओं ने जब पुलिस को देखा तो बहाने बनाने लगे। रायपुर पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो वाकई में छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे ताकि सेफ्टी के साथ अपनी बहन को घर ले जा सकें। पुलिस ने ऑपरेशन मजनूं के तहत शहर के गर्ल्स स्कूल और कॉलेज के बाहर ये अभियान चलाया। जानिए पूरी घटना…

– स्कूल-कॉलेज के बाहर महिला पुलिस ने शुक्रवार सुबह मनचलों को लेकर अभियान चलाया। बाहर बेवजह बैठे रहने वाले लड़कों को खदेड़ा गया।
– उन्हें चेतावनी दी गई है कि दोबारा बैठे मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग महिला पुलिस से बहस भी कर रहे थे। उन्हें जमकर फटकार लगाई गई।
– पुलिस अफसरों ने बताया कि लड़कियों के स्कूल-कॉलेज के बाहर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता था। बेवजह वहां बैठे रहते हैं।
– स्कूल-कॉलेज आने वाली या छुट्टी के बाद जाने वाली लड़कियों पर ये मनचले फब्तियां कसते हैं। उनपर अश्लील टिप्पणी करते है।
– कई बार मनचलों को वहां से खदेड़ा गया है। इसके बाद भी वहां जमावड़ा लगा रहा था। लगातार शिकायत के बाद पुलिस ने फिर अभियान चलाना शुरु किया है।
– सुबह एक दर्जन स्कूल-कॉलेज की जांच की गई। वहां बैठे लड़कों को खदेड़ा गया। उनका नाम,पता और मोबाइल नंबर भी नोट किया गया है।

 

 

आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये

National न्यूज  Chhattisgar और Madhyapradesh  से जुड़ी  Hindi News  से अपडेट रहने के लिए Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर  subscribe करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button