मलाइका ने खोला अर्जुन का ये राज, लॉकडाउन में साथ-साथ थे दोनों

मुंबई । मलाइका लॉकडाउन के दौरान अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटाइन में थी और अर्जुन कपूर ने उनका लॉकडाउन और भी मनोरंजक और हैपनिंग बना दिया था।कोरोना वायरस लॉकडाउन कई लोगों के लिए उबाऊ और असहनीय साबित हुआ है लेकिन कुछ के लिए यह बहुत मनोरंजक था। इन्हीं कुछ लोगो में आती हैं बॉलीवुड की मुन्नी मलाइका अरोड़ा, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान काफी अच्छा समय बिताया और इसका श्रेय जाता है उनके अदर हाफ अर्जुन कपूर को।
एक लीडिंग टेबलाईड से इंटरव्यू के दौरान मलाइका से सवाल पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ क्वारंटाइन होना पसंद करेंगी? तो इस पर एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया।सवाल का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि वह एक एक्टर के साथ क्वारंटाइन थी और वह बहुत एंटरटेनिंग हैं।
हालांकि ऐसी खबरें थी कि मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रह रही थीं। लेकिन इस बात की पुष्टि जब उन्होंने खुद की तो फैन्स चौंक गए। सितंबर में, पानीपत के अभिनेता अर्जुन कपूर का कोरोना रिजल्ट पॉजिटिव आया था। उन्होंने कारोना के हल्के लक्षणों के बारे में अपने फैन्स और फॉलोअर्स को सोशल मीडिया के जरिए सूचित भी किया था।अर्जुन के हैल्थ अपडेट शेयर करने के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने कि खबर अपने फैन्स और फॉलोअर्स से शेयर की थी।
कुछ समय पहले, दोनों कलाकार करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ धर्मशाला पहुंचे, जहां अर्जुन सैफ के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग कर रहे थे। वहीं, मलाइका और अर्जुन फैन्स के साथ अपनी लवली कपल्स वाली फोटोज शेयर करते रहते हैं और उनके फैन्स भी उन फोटोज को बेहद पसंद करते हैं।