
रायपुर : डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा का युवा मोर्चा प्रत्येक जिलों में बड़े जोश और खरोश से स्वागत कर रहा है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक संभागों में स्थानीय युवकों को युवा मोर्चा से जोडऩे के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा,प्रत्येक संभाग की बोली में युवा गीत का निर्माण कर रहा है। इसी कड़ी में जशपुर और बलरामपुर जिले में बोली जाने वाली सादरी बोली में युवा गीत का विमोचन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवीर दास के कर कमलों से रांची में, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जयंत मिंज, विश्व विजय सिंह तोमर,
युवा मोर्चा प्रत्येक जिलों में बड़े जोश और खरोश से स्वागत कर रहा है
तोष दास व गीत के संगीतकार व गायक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक गोपाल पांडे ने विमोचन करवाया। यहां यह बताना उल्लेखनीय है कि सादरी बोली झारखंड में भी बहुतयता में बोली जाती है व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म मूलत: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुआ है। रघुवर दास ने छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मूलत: झारखंड और छत्तीसगढ़ सहोदर है।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म मूलत: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुआ है
छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्य को मानक मानकर हम झारखंड का विकास कर रहे हैं और इसी प्रकार झारखंड भाजयुमो को भी झारखंड के स्थानीय बोली में गीत बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। भाजयूमो प्रदेश प्रचार सहमंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजयुमो इससे पहले बस्तर क्षेत्र के हल्बी व गोंडी बोली में भी युवा गीत का निर्माण कर चुका है। जो बस्तर संभाग के युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है।