छग: आपसी विवाद में जवान ने अपने चार साथियों को गोलियों से किया छलनी
बीजापुर: शनिवार शाम को CRPF के एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें उसने अपने ही चार साथियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि, एक जवान गंभीर रूप से जख्मी है ।बताया जा रहा है ड्यूटी को लेकर गजानंद और संतराम के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी झगड़े और झड़प जैसे हालात बने थे, जिसके बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। चारों मृतक गजानंद का पक्ष ले रहे थे। शनिवार दोपहर में एक बार फिर दोनों का विवाद हुआ, जो शाम होते-होते गहरा गया। सूत्रों के मुताबिक घटना के दौरान कैंप में मौके पर कई जवान थे। तभी संतराम ने अपनी इंसास को लोड किया और काफी देर तक चिल्लाता रहा और गोली चला दी।
कई दिनों से चल रहा था तनाव
– बासागुड़ा के CRPF 168 वीं बटालियन के कैंप पिछले कई दिनों से तनाव बना हुआ था। यहां तैनात जवानों और अफसरों के बीच में मतभेद और रंजिश जैसे हालात थे। – CRPF के DIG पी. सुंदरराज ने बताया कि 168वीं बटालियन के जवान संतराम ने फायरिंग की। इसमें एसआई वीके शर्मा, एसआई मेघसिंह, एएसआई राजवीर और कॉन्स्टेबल जीएस राव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।