छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे कवि सुरेन्द्र दुबे

रायपुर : शहर के पुरानी बस्ती में आज आरएसएस द्वारा गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री कवि डा. सुरेन्द्र दुबे शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर के 7 शाखाओं के स्वयंसेवकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कवि सुरेन्द्र दुबे ने कहा कि आज कल के गीतों में अनर्गल शब्दों का प्रयोग ज्यादा होता है लेकिन आरएसएस की शाखाओं में गाया जाने वाला गीत देशभक्ति की अलख जगाता है। श्री दुबे ने कहा, हर राष्ट्र की अपनी एक संस्कृति होती हैं।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर: कांग्रेस गुंडाराज और हम विकास के लिए चाहते हैं सत्ता : भाजपा

उसका जीवन मूल्य होता है। दुनिया में भारत ही एकमात्र देश है, जिसे भारत मां कहा जाता है। हम लोगों ने जरुर कुछ अच्छा काम किया है तभी हमें भारत भूमि पर जन्म लेने का सौभाग्य मिला है। उनहोंने कहा कि विश्व में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, साउदी अरब, जैसे कई मुस्लिम देश हैं। कई इसाई देश भी हैं। हम सिर्फ एक हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं, तो लोगों को तकलीफ होने लगती है। हिंदू विश्व का सबसे सहिष्णु समाज है। भारत ऐसी पवित्र भूमि है जहां कई धर्मों और पंथों की स्थापना हुई। हिंदू समाज ने देश के सभी धर्मों को स्वीकारा, उसे सम्मान दिया। अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है, वहां राममंदिर तो बनाना ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें – सेहत ही नहीं चेहरे को भी नुकसान पहुंचाती है बियर,

हिंदी की दुर्गती पर चिंता जताते हुए आज हिंदी की दुर्गती का कारण हम खुद ही हैं। आज बच्चे बड़े-बड़े सुविधायुक्त अंग्रेजी स्कूल में पढ़ रहे हैं। मैं अंग्रेजी का विरोधी नहीं हूं लेकिन अंग्रेजी हमें पैकेज यानि नौकरी दिला सकता लेकिन हिंदी या हमारी मातृभाषा छत्तीसगढ़ी हमें संस्कार सिखाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढऩे की प्रवृत्ति खत्म हो गई है। इसकी वजह भी हम ही हैं। हमने ही अपने बच्चों के हाथों में मोबाइल थमा दिया है। मोबाइल ने हमारी दूरियां कम नहीं की बल्कि दूरियां बढ़ा दी है।

IMG 20180917 WA0098

पहले समाज में हर कोई सीधे संपर्क और संवाद कायम कर एक दूसरे का हाल-चाल पूछता था। इससे आत्मीयता बढ़ती थी। समाज के लोगों में आपसी प्रेम था। आत्मीयता थी लेकिन मोबाइल या अन्य बढ़ती टेक्नालॉजी ने हमें सुविधाएं तो दी लेकिन हमारी मौलिकता खत्म हो गई। इस अवसर पर आरएसएस के स्वयं सेवकों ने डॉ. सुरेंद्र दुबे को पूर्ण गणवेश व संघ साहित्य भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता आशीष सोनी, पुरानी बस्ती नगर के संघ चालक डॉ. सुरेद्र शुक्ला एवं रायपुर महानगर के संघचालक उमेश अग्रवाल व दूरदर्शन कलाकार श्याम मानिकपुरी मंचस्थल अतिथि थे।
https://www.youtube.com/watch?v=GkZL5rYECw8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button