छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : 15 साल की भाजपा सरकार के अनुभव को जनता देख चुकी- कांग्रेस

रायपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के मंत्रिमंडल को अनुभवहीन बताए जाने और वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हमेशा वरिष्ठ नेताओं का मान सम्मान और उनके मार्गदर्शन में ही काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक पहले अपने गिरेबान में झांक लें कि भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं और भाजपा के संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी जसवंत सिंह और मृत्यु के पहले तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कैसा सलूक किया है? यहां तक की मृत्यु के बाद भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि अवशेषों को रायपुर के एकात्म परिसर में जिस स्थिति में रखा गया उसे पूरा छत्तीसगढ़ जानता है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का चयन कार्यकर्ता ही करेंगे – भूपेश बघेल

भाजपा के पोस्टर बैनर और होर्डिंग से भी अटल जी आडवाणी जी जोशी जी और जसवंत सिंह जी को हटा देने वाली भाजपा वरिष्ठ नेताओं के सम्मान को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने और कांग्रेस को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रखती है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है भाजपा सरकार के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार प्रशासनिक अराजकता महंगाई लचर कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ व्यवस्था, बिगड़ी शिक्षा व्यवस्था का कटु अनुभव से जनता वाकिफ है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : छोटी-मोटी बाधाओं से भाजपा कार्यकर्ता हार नहीं मानने वाला – डॉ. रमन सिंह

15 साल तक सत्ता सुख भोगने वाले भाजपा के नेता इस बात का चिंतन करे आखिर जनता ने भाजपा को क्यो नकारा दिया। कांग्रेस के नेताओ को भाजपा अनुभव प्रमाण पत्र देने की चेष्टा ना करे। जनता कांग्रेस शासन काल मे हुए कार्यो के आधार पर जनादेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के जनादेश का सम्मान करते हुए विपक्ष की जो भूमिका उसे जनता ने सौंपी है उसे निभाए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में मीनमेख निकालने की कोशिश छोड़ दे।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button