डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानें,आज का राशिफल ( 11 जुलाई 2018 )

मेष राशि
आज आपको सम्मानित किए जाने के योग हैं। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
आज आप फिजूल के खर्च से बचें। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।
सिंह राशि
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है।
कन्या राशि
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=cF202syvBN8
वृश्चिक राशि
आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
धनु राशि
आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मकर राशि
आज धन लाभ के साथ-साथ व्यय होने के भी योग हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ राशि
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। सांयकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
मीन राशि
आज अष्टम भाव में तुला राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ संतान के किसी विवाद का हल निकल आएगा। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।