डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर। घड़ी चौक पर भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ अभियंताओं को सम्मानित किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विश्वेश्वरैया की दूरदर्शी सोच और अद्भुत योगदान ने देश की विकास यात्रा को नई दिशा दी।
मंत्री कश्यप ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि डॉ. विश्वेश्वरैया केवल एक महान इंजीनियर ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी राजनेता और मैसूर के 19वें दीवान भी थे। उनका सबसे बड़ा कारनामा मांड्या में कृष्ण राजा सागर बांध है, जो आज भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मिसाल है। वर्ष 1955 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जो उनकी महानता का प्रमाण है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जल संसाधन विभाग के अभियंता अशोक चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अभियंता मौजूद थे। सभी ने मिलकर अभियंताओं के महत्व को याद किया और उनका सम्मान किया।




