देशबड़ी खबरें

मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष, नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक संभालेंगे पदभार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। 

वोरा गांधी परिवार के काफी करीबी और निर्विवाद नेता के रूप में जाने जाते हैं।वर्तमान में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के पद पर हैं।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के पद पर आजाद भारत में गांधी परिवार के सदस्यों के अलावा सिर्फ छह लोग रहे थे। अब मोतीलाल वोरा सातवें नेता हैं जो गैर गांधी परिवार से होने के बाद भी पार्टी की अगुवाई करने जा रहे हैं।

बता दें कि अभी तक BJP कई मौकों पर कांग्रेस को चुनौती देती रही है कि वह अपने अध्यक्ष के तौर पर किसी गैर कांग्रेस नेता को चुनकर दिखाए। लेकिन, अब शायद BJP ऐसा नहीं कर पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button