देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

महंगाई का ‘छुपा खतरा’ क्या देश की अर्थव्यवस्था अंदर से हिल रही है

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, लेकिन मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण जोखिम बढ़ते जा रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि कच्चे तेल की कीमतें अप्रैल में लगभग 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई का दबाव बढ़ा है।

मार्च में थोक महंगाई 3.88 प्रतिशत और उपभोक्ता महंगाई 3.4 प्रतिशत रही। वहीं निर्यात में भी गिरावट दर्ज की गई है, खासकर UAE और सऊदी अरब को निर्यात प्रभावित हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार यदि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा जारी रहती है, तो विकास दर और रोजगार पर असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button