रायपुर। जनगणना 2026 के तहत रायपुर स्थित राजभवन में आज विशेष प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान नगर निगम रायपुर की टीम लोकभवन पहुंची और राज्यपाल Ramen Deka से निर्धारित प्रश्नों के आधार पर विस्तृत जानकारी जुटाई।
अधिकारियों ने जनगणना के सामान्य 33 बिंदुओं से संबंधित व्यक्तिगत, सामाजिक और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए। राज्यपाल ने पूरी तत्परता के साथ सभी सवालों के जवाब दिए और जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर नगर निगम रायपुर की जोन कमिश्नर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जनगणना 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हैं और यह प्रक्रिया प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से संपन्न की जा रही है।






