छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
प्रदेश सरकार ने धान खरीदी के लिए 28 नये केंद्र खोलने की अनुमति दी
मनीष कुमार की रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी एक नवम्बर से शुरू हुई है और सरकार ने धान खरीदी के लिए 28 नये केंद्र खोलने की अनुमति जारी कर दी है। इन केंद्रों पर धान खरीदी की सभी आवश्यक सुविधाएं कर संचालन शुरू करने को कहा गया है। ये नये केंद्र 16 जिलों में खोले जाएंगे। अभी तक प्रदेश भर में दो हजार 497 केंद्रों पर धान की खरीदी की जा रही थी।
