Uncategorized

शनि की टेढ़ी नजर से धन में आ सकती है कमी, जरूर करें ये अचुक उपाय

नए साल यानि 2021 का दूसरा शनिवार है । हिंदुओं में ऐसी मान्यता है कि ये दिन शनिदेव का होता है । शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है । शनि देव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं।

ये उपाय करें तो रहेगी शनि की कृपा

भिखारियों को काले उड़द का दान करें।  जल में काले उड़द को  वाहित करें।  शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।  शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।  शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है। चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।  शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।  शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।   शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button