
रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री रामचन्द्र सिंहदेव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिंहदेव अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सभी लोगों के लिए सादगी और शुचिता के प्रतीक और प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने एक सजग और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में पचास वर्षों से भी ज्यादा समय तक जनता को अपनी मूल्यवान सेवाएं दी।
यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=keCMAYFFnKA&t=77s
सीएम डॉ. रमन ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री और वर्ष 2000 में गठित छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम वित्त मंत्री के रूप में आम जनता की बेहतरी के लिए डॉ. सिंहदेव के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। स्वर्गीय डॉ . सिंहदेव एक विद्वान अर्थशास्त्री और चिंतक थे। पर्यावरण और जल संसाधन जैसे विषयों पर भी उनकी गहरी पकड़ और विशेषज्ञता थी।
स्वर्गीय डॉ . सिंहदेव एक विद्वान अर्थशास्त्री और चिंतक थे
डॉ रमनसिंह ने वर्षों पुराने आत्मीय सम्बन्धों को याद करते हुए कहा कहा कि मुझे हमेशा उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहा। छत्तीसगढ़ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर समय – समय पर उनसे मेरी बातचीत होती रहती थी।
यह खबर भी पढ़ें – रायपुर : श्री अग्रवाल ने महादेव घाट में लक्ष्मण झूला का किया निरीक्षण
उनके निधन से हम सबने एक वरिष्ठ राजनेता, कुशल प्रशासक और लोकहितैषी चिन्तक को हमेशा के लिए खो दिया है। अंत में मुख्यमंत्री ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।