यूपी पुलिस का अदालती मखौल: कोर्ट में अजीब दावा—बारिश के पानी में पिघल गया 1 करोड़ का सोना, बाकी बंदर ले उड़े!

उत्तर प्रदेश के मालखाने से कानून का मजाक उड़ाने वाली एक ऐसी हास्यास्पद और हैरान करने वाली खबर आई है, जिसे सुनकर किसी का भी माथा ठनक जाए। साल 2007 के एक पुराने मामले में जब माननीय अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि वे जब्त किया हुआ 1 करोड़ रुपये की कीमत का सोने का जेवर उसके असली मालिक को वापस सौंपें, तो पुलिस ने जवाब में जो थ्योरी पेश की, उसने न्याय प्रणाली की धज्जियाँ उड़ाकर रख दीं।
पुलिस ने लिखित रूप से कोर्ट को बताया कि मालखाने में रखे जेवरों का पोटला साल 2013 की भारी बारिश में पूरी तरह भीग गया था। उसे सुखाने के लिए जब पुलिसकर्मियों ने थाने की छत पर रखा, तो तेज धूप और बारिश के पानी के अजीब केमिकल रिएक्शन से सोना पिघल गया और जो कुछ टुकड़े बचे-कुचे रह गए थे, उन्हें वहाँ उत्पात मचा रहे बंदर उठाकर भाग गए। इस बचकानी, गैर-जिम्मेदाराना और सरासर झूठी दलील को सुनकर जज साहब भी सन्न रह गए।
आम जनता का खून चूसने वाली इस व्यवस्था में अब पुलिस की इस हरकत पर सरेआम थू-थू हो रही है और उच्च अधिकारियों को इस घपलेबाजी की जांच के आदेश देने पड़े हैं।



