कश्मीर ; नौशेरा में पाक ने किया सीजफ फायर उल्लंघन, एक नागरिक घायल
कश्मीर : जम्मू कश्मीर में सीमा पार पाकिस्तान को ओर से फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की सुबह पाकिस्तान ने फि र से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तान की ओर से इस फायरिंग में छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया। जिसके चलते एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने एक घर से ग्रेनेड बरामद किया है। यह ग्रेनेड पाकिस्तान की ओर से दागे गए थे, जो सीधा एक घर पर आकर गिरे। ग्रेनेड कितना भारी होगा इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर की छत पूरी तरह से तबाह हो गई है। यह घटना उस वक्त हुई है जब दो दिन पहले ही गुरूवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में एक फ्लैग मीटिंग हुई थी। इस बैठक में भारत ने हाल में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाएं बढऩे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया और इस बात पर जोर दिया था कि ऐसी उकसावे वाली हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।