कर्नाटक रत्न से सम्मानित राष्ट्रकवि पदवी धारक कवि कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा उर्फ कुवेंपू का जन्मदिन आज

रायपुर। कन्नड़ लेखक और कवि कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का जन्म 29 दिसंबर, 1904 को हुआ था। उनका चर्चित नाम कुवेंपु था और वह ज्यादातर इसी नाम से पहचाने जाते थे। कन्नड़ साहित्य को नई उंचाइयों पर पहुंचाया। उन्हें 20वीं शताब्दी के महानतम कन्नड़ कवि की उपाधि दी गई थी। कुवेंपू को रामायण को नए सिरे से व्याख्यायित करने के लिए खास तौर से जाना जाता है। उन्हें साल 1958 में राष्ट्रकवि के सम्मान से नवाजा गया। इसके बाद उन्हें 1992 में कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक रत्न का सम्मान दिया। उन्हें 1988 में पद्मविभूषण से नवाजा गया था।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply