ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि

राशि स्वामी मंगल मीन राशि पर आ चुका है। चंद्रमा आज एकादश भाव में होने से गृह उपयोगी वस्तुओं को खरीदेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें।

वृषभ राशि

राशि का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में शनि के साथ अष्टम आयु चिंता भाव में होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

आज राशि से नवम भाव में चंद्रमा मन में संतोष का बनाएगा। षष्ठम भाव में गुरु से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

आज राशि स्वामी चंद्र अष्टम भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह राशि

सप्तम भाव का चंद्रमा और द्वादश घर में कर्क राशि का राहू आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है, रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे।

कन्या राशि

षष्ठम भाव में चंद्रमा शुभ व्यय, कीर्ति का वृद्धिकारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। रोजगार में सफलता मिलेगी।

तुला राशि

राशि स्वामी शुक्र गुरु के घर का होकर तृतीय भाव में और पंचम घर में चंद्रमा के प्रभाव से राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि

राशि स्वामी सोम के मीन राशि पर होने और चतुर्थ सुख भाव में चंद्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि

देवगुरु वृश्चिक राशि पर और चंद्रमा तृतीय त्रिकोण स्थान में चल रहे हैं अत: आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी।

मकर राशि

आपकी राशि से सप्तम राहू और राशि का स्वामी शनि के बारहवें घर में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी परास्त होंगे।

कुंभ राशि

आज प्रथम लग्न भाव में कुंभ राशि का चन्द्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर झगड़े या विवाद से बचें।

मीन राशि

राशि स्वामी बृहस्पति नवम भाग्य भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button